बाहुबली फिल्म देखकर 6 साल का बच्चा बना धनुर्धर

DainikBhaskar 2020-02-03

Views 88

वाराणसी. कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो राहें आसान हो जाती हैं। इसे उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले छह साल के अर्जुन सिंह ने साबित कर दिखाया है। रविवार को अर्जुन ने दिल्ली के इस्कॉन ऑडिटोरियम में अपने हुनर का प्रदर्शन कर अटल युवा अवार्ड हासिल किया है। पिता डॉक्टर अजय सिंह ने कहा- तीन साल की उम्र में फिल्म बाहुबली देखकर अर्जुन ने तीर-कमान मंगाया था। पिता ने तीरंदाजी के लिए मकान की छत को अभ्यास का मैदान बनाया है। वे खुद अपने बेटे को प्रशिक्षण दे रहे हैं। 

Share This Video


Download

  
Report form
RELATED VIDEOS