5 बार के विधायक, बिहार सरकार के मंत्री... नितिन नबीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

IANS INDIA 2025-12-14

Views 5

दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले सबसे युवा नेता हैं। साथ ही, वह देश की मुख्य राजनीतिक पार्टियों में से भी सबसे युवा कार्यकारी अध्यक्ष बन गए हैं। नितिन नबीन की आयु 45 साल है, और वह पांच बार विधायक रह चुके हैं। बिहार सरकार में वह कई बार मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने सरकार में मिली जिम्मेदारी के साथ ही संगठन के दायित्वों का भी निर्वहन सफलतापूर्वक किया है। अब जब उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है, तो वह इस पद को ग्रहण करने वाले सबसे युवा नेता बन गए हैं। इसके साथ ही उनके भविष्य में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभालने की भी चर्चा जोरों पर है।

Share This Video


Download

  
Report form
RELATED VIDEOS